HomeJaunpurईओ ने एमआरएफ सेण्टर एवं वार्डों में हो रहे निर्माण कार्य एवं...

ईओ ने एमआरएफ सेण्टर एवं वार्डों में हो रहे निर्माण कार्य एवं सफाई का किया निरीक्षण

ईओ ने एमआरएफ सेण्टर एवं वार्डों में हो रहे निर्माण कार्य एवं सफाई का किया निरीक्षण
नगर पंचायत के इण्टरलॉकिंग, पक्की नाली या सड़क पर बंधे मिले पशु तो नोटिस देने के बाद होगी कार्यवाही: ईओ
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शशिकांत तिवारी ने एमआरएफ सेंटर एवं वार्डों में हो रहे निर्माण कार्य एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। देखा गया कि उन्होंने नगर पंचायत की वार्ड गौरा दक्षिण, गौरा उत्तरी, बमैला, बंजारेपुर दक्षिण में पहुंचकर हो रहे निर्माण कार्य एवं सफाई का निरीक्षण किया। विद्यालयों में शौचायलयों की एवं कैंपस में साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। सफाई सुपरवाइजर को नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी परिषदीय विद्यालयों में एवं उनकी शौचायलयों की साफ-सफाई की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए निर्देश देते हुये वार्डों में हो रहे निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द कंप्लीट करने का निर्देश ठेकेदारों को दिया।
एमआरएफ सेंटर में होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये ईओ श्री तिवारी ने लिपिक हरेंद्र बिंद को निर्देश देते हुए कहा कि नगर पंचायत के किसी भी वार्ड में इंटरलॉकिंग मार्ग, सड़क या पक्की नाली पर यदि कोई भी व्यक्ति अपने गाय भैंस बांधता है तो उसको एक बार नगर पंचायत के तरफ से नोटिस दिया जाए। नोटिस देने के बावजूद भी न मानने पर नगर पंचायत उचित कार्यवाही करेगी। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से कहा कि विद्यालयों में किसी प्रकार की कोई शिकायत रहे तो व्हाट्सएप ग्रूप पर या सीधा उन्हें कॉल करके अवगत कराएं। त्वरित उक्त शिकायत का निराकरण होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read