Homeपटनापूर्व डीएसपी के मूर्ति अनावरण में पहुंचे दो अनमोल रत्न

पूर्व डीएसपी के मूर्ति अनावरण में पहुंचे दो अनमोल रत्न

पूर्व डीएसपी के मूर्ति अनावरण में पहुंचे दो अनमोल रत्न
गोल्ड मैन एवं प्रदेश पुलिस अध्यक्ष का बख्तियारपुर में हुआ जोरदार स्वागत
तेजस टूडे ब्यूरो
डा. सुबोध सिंह
पटना। बखितयारपुर जनजीवक कल्याण संघम परिवार के बैनर तले आयोजित बखितयारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नया टोला हरनहिया बरियारपुर में क्षेत्र के जाने-माने समाजवादी व्यक्तित्व भूतपूर्व आरक्षी उपाधीक्षक राणा रघुनाथ प्रसाद सिंह का प्रतिमा का अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पटना से आये बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने किया। उनके साथ ही वीर कुंवर सिंह के धरती से पधारे गोल्ड मैन ऑफ बिहार प्रेम सिंह भी रहे। दोनों अतिथियों का बखितयारपुर में काफी स्वागत किया गया। अनेकों लोग गोल्ड मैन ऑफ बिहार के साथ सेल्फी फोटो लेने को बेताब थे।कार्यक्रम का अध्यक्षता आरएमपी चिकित्सक संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुबोध सिंह ने किया। सभा का संबोधन बखितयारपुर के पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया, लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सह राजद नेता राजेश यादव, नगर परिषद चेयरमैन पवन सिंह, उप चेयरमैन पति राजकुमार राजू, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ विनोद अवस्थी, मानवाधिकार संघ के सदस्य डॉ आनंद मोहन झा, डॉ विजय पाण्डेय, परमात्मा नंद सिंह ने किया। समापन भाषण डॉ राणा चन्द्र केतु सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ सोने लाल सिंह, मनोज सिंह, मनीष कुमार, राणा प्रताप, अनिल सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read