क्षेत्राधिकारी सन्तोष कुमार को सम्मान के साथ दी गई विदाई
तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। पुलिस उपाधीक्षक कासगंज के पद पर स्थानांतरित क्षेत्राधिकारी भिनगा संतोष कुमार के सम्मान में पुलिस कार्यालय सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार उत्तम, क्षेत्राधिकारी इकौना सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक कुमार सिंह सहित समस्त शाखा प्रभारीगण एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। संतोष कुमार द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण व महत्वपूर्ण अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई गई। उनके सतर्क व अनुशासित कार्यशैली की उपस्थित समस्त अधिकारियों द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम के अंत में संतोष कुमार को स्मृति चिन्ह व पुष्पमाला पहनाकर ससम्मान विदाई दी गई। तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। संतोष कुमार ने जनपद व पुलिस परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









