मासिक अपराध गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया द्वारा पुलिस लाइन के लवकुश सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में कानून-व्यवस्था, आपराधिक घटनाओं की स्थिति, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण एवं विवेचना में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यो पर बल दिया गया तथा थाना स्तर पर संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। उपस्थित कर्मचारियों की समस्याएं सुनते हुए सम्बंधित शाखाओं को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि अपराधों का त्वरित अनावरण संभव हो सके। त्रिनेत्र ऐप पर अपराधियों की फीडिंग,ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत कार्यवाही, टॉप-10 अपराधियों की निगरानी एवं गैंगस्टर एक्ट में प्रगति की समीक्षा की गई। एवं चिन्हित मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा कराने हेतु निर्देशित किया गया। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति के अनुरूप रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि शिकायतकर्ता को शीघ्र समाधान प्राप्त हो सके। ईद उल अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए, असामाजिक तत्वों एवं अवांछनीय गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए सतर्क गश्त करने संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान निर्देशित किया गया कि थानों पर गठित साइबर क्राइम टीम एवं साइबर थाना आपसी समन्वय से कार्य करें तथा साइबर अपराध से संबंधित प्रार्थना पत्रों का त्वरित व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। जनसुनवाई से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का यथासंभव त्वरित एवं वस्तुनिष्ठ निस्तारण किया जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में पैदल गश्त कर जनसामान्य में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने पर बल दिया गया। साथ ही अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसओजी प्रभारी नितिन यादव व उनकी टीम,थानाध्यक्ष सिरसिया शैलकांत उपाध्याय,थानाध्यक्ष सोनवा श्रीगणनाथ प्रसाद, एडीजीसी पंकज देव गुप्ता मॉनिटरिंग सेल से आरक्षी दिवाकर, पैरोकार आरक्षी मोहम्मद शादाब व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






