वाराणसी में चर्च की दीवार पर मन्दिर विरोधी स्लोगन
पादरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे हिन्दू संगठन के लोग
कैण्ट थाना प्रभारी ने मांगा 24 घण्टे का समय
जितेन्द्र सिंह चौधरी/राजेन्द्र जायसवाल
वाराणसी। सनातन धर्म में हिन्दुओं के उपासना स्थल को मन्दिर कहते हैं। यह अराधना और पूजा-अर्चना के लिए निश्चित की हुई जगह या देवस्थान है। यानी जिस जगह किसी आराध्य देव के प्रति ध्यान या चिंतन किया जाए या वहां मूर्ति इत्यादि रखकर पूजा-अर्चना की जाए उसे मन्दिर कहते हैं। मन्दिर का शाब्दिक अर्थ ‘घर’ है। मन्दिर अर्थात देवी-देवताओं का घर। उच्चतम न्यायालय ने भी अपने विभिन्न निर्णयों में मन्दिर को देवी-देवताओं का स्थान माना है लेकिन सनातन धर्म से नफरत करने वाले ईसाई समाज ने हिन्दू धर्म के मंदिर का भी मजाक बना दिया और हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं भड़काने का काम किया। ये आरोप सनातन भारत संस्था के महासचिव राजन गुप्त ने लगाया है।
उन्होंने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र कैंटोमेंट के सेण्ट मैरी कैथेड्रल चर्च में कई विवादास्पद शिलापट्ट लगाए गए हैं जिसमें मंदिर का अपमान किया गया है।सनातन भारत के महासचिव राजन गुप्ता ने आज रविवार को दर्जनों लोगों के साथ कैंट थाने में काशी प्रान्त ईसाई सूबा के बिशप यूजीन जोसेफ, चर्च के पादरी विजय शांतिराज के अलावा सहायक पादरी जॉन डॉल्बी लोबो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे थे। उनका आरोप था कि सेण्ट मैरी चर्च के दीवारों पर ‘मंदिर का विनाश व मंदिर का शुद्धिकरण’ लिखें शिलापट्ट लगाए गए हैं। सनातन संस्कृति विरोधी ये शिलापट्ट भारतीय धर्म संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। बहुसंख्यक भारतीय जनमानस की धार्मिक आस्था अपमानित हो रही हैं।
वहीं कैंट थाना प्रभारी प्रभुकांत ने तहरीर लेकर जांच के लिए 24 घण्टे का समय मांगा है। उनका कहना था कि कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। राजन गुप्ता ने कहा कि ईसाई धर्म की विचारधारा पूरी तरह हिन्दू धर्म विरोधी है जो हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं को नहीं मानते और इस धर्म को खत्म करना चाहते हैं। इसके लिए वे तरह-तरह के अभियान चला रहे हैं। इसका प्रमाण है चर्च की दीवारों पर हिन्दू मंदिर के खिलाफ अपमानजनक व आपत्तिजनक टिप्पणी के शिलापट्ट लगाई गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












