HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : निर्माणाधीन सड़क की शिकायत पर सांसद ने स्वयं किया...

JAUNPUR NEWS : निर्माणाधीन सड़क की शिकायत पर सांसद ने स्वयं किया निरीक्षण

JAUNPUR NEWS : निर्माणाधीन सड़क की शिकायत पर सांसद ने स्वयं किया निरीक्षण

अधिशासी अधिकारी को लगायी फटकार
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। क्षेत्रीय सांसद बीपी सरोज ने रोडवेज के निकट स्थित फूल खा मोहल्ले में स्थित कॉलोनी में बन रही इंटरलॉकिंग सड़क का कॉलोनीवासियों की शिकायत पर निरीक्षण किया। कालोनीवासियों की शिकायत पर गलत ढंग से सड़क बनाए जाने पर सांसद बीपी सरोज ने निर्माणाधीन सड़क का स्वयं निरीक्षण किया और कॉलोनीवासियों की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ब्रजकिशोर सिंह को सड़क का लेवल नीचा करने और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया।

सांसद ने ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि सोमवार को कॉलोनी वासियों के साथ बैठकर समस्या का तत्काल हल निकाला जाए। अधिशासी अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने निर्माणाधीन सड़क का स्वयं निरीक्षण किया जहां पाया कि नाली के ऊपर बनी सीमेंटेड पुलिया बनते ही ध्वस्त हो गयी है। कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की गुणवत्ता में अगर कमी आई तो ठेकेदार सहित सभी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान रामजी गुप्ता, सियाराम जायसवाल, नितेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, रवि पटवा, जीवन लाल अग्रहरि, रामजी साहू, सन्दीप गुप्ता, पवन गुप्ता, गोली पटवा, मुन्ना श्रीमाली, नीरज मौर्या, अनुराग सिन्हा उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read