JAUNPUR NEWS : बाइक सवार ने वृद्धा को मारी टक्कर, हालत नाजुक
विनोद कुमार/राजेश साहू
केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत सराय बीरू के आरपीडी नर्सिंग होम के बगल में रविवार को घर से बाजार जा रही वृद्ध महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी टक्कर में महिला का पैर टूट गया घायलावस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां मरीज की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।गौरतलब हो कि छितौना निवासनीय मंती बनवासी पत्नी स्व शोभा बनवासी 65 वर्ष घर से बाजार जा रही थी।
जैसे ही आरपीडी नर्सिंग होम के पास पहुंची कि तभी बाजार से सरकी की तरफ जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे महिला का पैर टूट गया। घायलावस्था में महिला सामुदायिक केन्द्र लाया गया जहा महिला की स्थिति गंभीर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं घटना की सूचना जब प्रधानपति व युवा समाजसेवी फौजी सुबास यादव को हुई तो आनन फानन में सामुदायिक केन्द्र पहुंच महिला को जिला अस्पताल ले गये। फौजी सुबास यादव की इस दरियादिली को देख हर कोई प्रसन्नता कर रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












