जिले में गठित 24 टीमों का एण्टी रोमियो अभियान जारी
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण एवं अपराधियों के प्रति कठोर अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं से सम्बन्धित अपराधों पर रोकथाम लगाने एवं महिलाओं ध् बालिकाओं को सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने के उद्देश्य से थाना स्तर पर गठित 24 एन्टीरोमियों टीमों द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले स्कूलों, कोचिंग सेन्टरों, कालेजों, बाजारों, शापिंग मॉल व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मनचलों एवं शौहदों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
साथ ही महिला अपराधों एवं एंटी रोमियो के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जनजागरूकता, आत्मरक्षा की कला पैदा करने के लिए महिला हैल्पलाइन-1090, यूपी-112, महिलाओं के सुरक्षा सम्बन्धी अधिकारों एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सम्भल कर उपयोग करने सम्बन्धी जानकारियां देकर जागरूक किया जा रहा है। महिला उपनिरीक्षक व आरक्षियों द्वारा छात्राओं, बच्चियों व महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की जा रही है एवं समस्त थानों पर गठित एन्टी रोमियो टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग कर शोहदों एवं बेवजह घूम रहे लोगों को चिह्नित कर चेतावनी दी जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















