Jaunpur News : वृद्धाश्रम व अनाथालय के संचालक डा. नन्द कुमार को डीएम ने किया सम्मानित
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित स्वच्छ विद्यालय सम्मान समारोह में कम्पोजिट विद्यालय असवा विकास खण्ड बरसठी के प्रधानाध्यापक एवं कल्याणी जन सेवा समिति सैदनपुर के संस्थापक तथा धर्मराजी देवी वृद्धाश्रम एवं अनाथालय के संचालक डा. नन्द कुमार मौर्य को जिलाधिकारी मनीष वर्मा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत विद्यालय को स्वच्छ बनाने हेतु अथक प्रयास एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के समस्त अध्यापकगण तथा कल्याणी जन सेवा समिति के समस्त पदाधिकारीगण डा. मौर्या के इस सम्मान के लिए खुशी व्यक्त की तथा बधाई दी। डा. मौर्य ने इस सफलता श्रेय विद्यालय के अध्यापक एवं ग्राम प्रधान शोभनाथ यादव तथा खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह को दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















