एक और मासूम चढ़ा अनियंत्रित रफ्तार की भेंट
महेन्द्र राज शुक्ला
उन्नाव। लखनऊ—कानपुर राजमार्ग पर सुबह तकरीबन 7 बजे दुर्गा ढाबा के सामने रोड क्रॉस करते समय तेज रफ्तार कार ने हरिओम पुत्र राधेलाल यादव निवासी गहिरा थाना अचलगंज को उस समय जबरदस्त टक्कर मार दिया जब वह अपने घर से बंथर स्कूल जा रहा था।
टक्कर लगने से हरिओम की मौके पर ही मृत्यु हो गई है।तेज—तर्रार पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया परंतु वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर वाहन को भगा ले गया। थाना अचलगंज पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच पंचायतनामा पोस्टमार्टम आदि की विधिक कार्यवाही कर शव को विच्छेदन के लिये भेंज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













