HomeGhazipurसफाई कर्मी के स्थान पर प्राइवेट व्यक्ति कार्यरत मिला

सफाई कर्मी के स्थान पर प्राइवेट व्यक्ति कार्यरत मिला

सफाई कर्मी के स्थान पर प्राइवेट व्यक्ति कार्यरत मिला

एक महीने से खराब पड़ी है बायोमैट्रिक मशीन
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन जिसका उद्देश्य पूरे देश को स्वच्छ व साफ-सूथरा बनाना है जिसको लेकर प्रधानमंत्री के निर्देश पर देश के हर राज्य में इस योजना को सफल बनाने के लिए विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत की गई तथा संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये लेकिन शासन के निर्देशों का असर कुछ सफाई कर्मचारियों पर नहीं हो रहा है।

कुछ सफाईकर्मियों के लापरवाही से स्वच्छ भारत मिशन की योजना पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही है जिसका जीता जागता उदाहरण जमानिया विकास अंतर्गत महली ग्रामसभा का हैं जहां सफाईकर्मियो का पर्दाफाश करते हुए ग्राम प्रधान रोशन राम ने बताया कि सफाईकर्मी अपने स्थान पर प्राईवेट व्यक्तियों से कार्य कराते हैं।
बताया गया कि पहुंची मीडिया की टीम को ग्राम प्रधान ने सफाईकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे ग्रामसभा में 3 सफाईकर्मी तैनात हैं लेकिन आज एक सफाईकर्मी दीपक कुमार ग्रामसभा में आये हैं।

बाकी दो सफाईकर्मी उमेश रावत व इरफान खां बिना बताये आज ग्रामसभा में नहीं आये हैं। प्रधान का आरोप है कि सफाईकर्मी अपने जगह पर किसी प्राइवेट व्यक्ति को रखकर ग्रामसभा की साफ-सफाई करवाते हैं। इन लोगों की बायोमैट्रिक मशीन करीब एक माह से खराब है। बिना कार्रवाई रजिस्टर के ही सफाईकर्मियों के पेरोल पर हस्ताक्षर हो जाता है। इस संबंध में पूछे जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी आंशूल मौर्य ने बताया कि आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है। जांच कराकर दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read