एएनएम को दिया गया अनमोल एप
आभा कार्ड व टेली मेडिसिन पर हुआ प्रशिक्षण
कन्हाई चौधरी
गोविंदपुर, नवादा (बिहार)। अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को पीरामल फाउंडेशन द्वारा कमलेश और सिराज गांधी फेलो पद पर कार्यरत है। उनके द्वारा प्रभारी चिकित्सक और BHM अनिल कुमार, BCM की उपस्थिति में एएनएम कार्यकर्ताओं को अनमोल एप के बारे में प्रशिक्षण दिया गया जिसमें आभा कार्ड के बारे में जानकारी दी गई तथा टेलीमेडिसिन के बारे में भी जानकारी दी गई। इससे एएनएम को कार्य करने में आसानी होगी और उनका समय भी बचेगा। टेलीमेडिसिन पर एएनएम अब गांव के लोगो की स्वास्थ से जुड़ी सभी समस्याओं का हल गांव में से ही कर पाएगी। आभा कार्ड से लोगों को लंबी लाइन में खड़े रहने से छूटी मिलेगी अब होगा सीधे स्कैन एंड शेयर के द्वारा पंजीकरण और एएनएम अनमोल में करेंगी अब डाटा संरक्षित जिसमे, योग्य दंपत्ति का पंजीकरण, गर्भवती महिला का पंजीकरण तथा बच्चों का पंजीकरण किया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












