Homeप्रतापगढ़घर में प्रसव कराने वाली एएनएम सस्पेण्ड

घर में प्रसव कराने वाली एएनएम सस्पेण्ड

घर में प्रसव कराने वाली एएनएम सस्पेण्ड

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। प्रसूता को अपने घर ले जाकर एएनएम ने प्रसव कराया लेकिन प्रसूता मौत हो गई थी। जांच की प्राथमिक रिपोर्ट मिलने पर सीएमओ ने मंगलवार को एएनएम को सस्पेंड कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हथिगंवा थानाक्षेत्र के देवीगढ़ निवासी अर्जुन पटेल की पत्नी कीर्ति (25) को 22 सितम्बर को प्रसव पीड़ा होने पर कुंडा सीएचसी ले जाया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में भदरी की एएनएम धीरा यादव मिली और कीर्ति को अपने घर ले जाकर प्रसव करा दिया। प्रसव के बाद कीर्ति की हालत बिगड़ी तो एएनएम ने हाथ खड़े कर दिए। परिजन कीर्ति को सीएचसी ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने तहरीर दी तो पुलिस ने एएनएम धीरा यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read