Homeशामलीअवैध पशु पैठ पर फिर चला पुलिस का डण्डा, छह गिरफ्तार

अवैध पशु पैठ पर फिर चला पुलिस का डण्डा, छह गिरफ्तार

अवैध पशु पैठ पर फिर चला पुलिस का डण्डा, छह गिरफ्तार

दीपक कुमार
कैराना, शामली। अवैध पशु पैठ पर एक बार फिर पुलिस का डंडा चला है। पुलिस ने पशु पैठ में मवेशी विक्रय करने पहुंचे छह लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए 8 पशुओं को बरामद किया है। पुलिस की कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है। नगर के कांधला रोड पर लगने वाली अवैध पशु पैठ के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। नियमों का उल्लंघन करके पिकअप गाड़ी में पशु भरकर विक्रय करने जा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम-1960 की धारा-11(1)ई के तहत अभियोग पंजीकृत किया हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम व पता सुहैल निवासी ग्राम अंबेहटा थाना कांधला व शमशाद निवासी ग्राम बलवा थाना कोतवाली शामली बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान करने के साथ ही पिकअप गाड़ी को भी सीज कर दिया है। पिकअप गाड़ी से बरामद सभी 8 पशुओं को पुलिस ने ग्राम बलवा निवासी अरशद की सुपुर्दगी में दे दिये। इसके अलावा पुलिस ने पशु विक्रेता बालू व जुनैद निवासी मोहल्ला नया बाजार कस्बा शामली तथा इसरार व नवाजिश निवासी ग्राम लोई थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा-34 के तहत चालानी कार्यवाही की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read