गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अंगद कुमार सिंह ने 1745 मतों से जीत दर्ज करा कर एक नई इबारत लिख दी है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार यादव उर्फ राजू 527 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे हैं। जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट में सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना का ढाई घंटे के अंदर चुनाव परिणाम आ गया।
यहां भाजपा से अंगद कुमार सिंह ने एक बड़ी जीत दर्ज की है। बाराबंकी में एमएलसी पद के तीन प्रत्याशी थे। भाजपा से अंगद कुमार सिंह, सपा से राजेश कुमार यादव वहीं राम धीरज निर्दलीय प्रत्याशी थे। जिले की मतदाता सूची में शामिल 2853 में से 2829 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर पोस्ट किया है। जिसमें भाजपा प्रत्याशी अंगद कुमार सिंह को 2272 वोट मिले, सपा प्रत्याशी राजेश कुमार यादव को 527 मिले, निर्दलीय प्रत्याशी रामधीरज को 7 वोट मिले तथा 21 वोट अवैध निकले हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।