HomeJaunpurदुकान पर चढ़कर मारपीट कर रूपये छीनने का आरोप

दुकान पर चढ़कर मारपीट कर रूपये छीनने का आरोप

दुकान पर चढ़कर मारपीट कर रूपये छीनने का आरोप

लिखित शिकायत की तो पुलिस मामले की जांच में जुटी
तेजस टूडे सं.
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सेवईनाला बाजार स्थित एक दुकानदार ने थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक पर उसे मारपीट कर 3500 रूपए छीनने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एकौना गांव का कमलेश विश्वकर्मा जो कि जफराबाद थाना क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में दुकान किया हुआ है। आरोप है कि शुक्रवार शाम को लगभग सात बजे जफराबाद थाना क्षेत्र के सेवईनाला निवासी गोलू कुमार उसकी दुकान पर आया और गाली—गलौज देते हुए मारपीट कर उसका 3500 रुपए छीनकर चला गया। कमलेश विश्वकर्मा ने शनिवार को सुबह थाने पर पहुचकर नामजद तहरीर दिया। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। अपने स्तर से जांच करवा रहे हैं जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read