विद्यालय में किशोर स्वास्थ्य मंच का हुआ आयोजन
छात्र—छात्राओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी दी गई जानकारिया
एम अहमद
श्रावस्ती। जनपद में आर.के.एस.के. के अंतर्गत जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया के राष्टीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीमो के द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय में किया गया। जिसमे जनपद के आर.के.एस.के. कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.पी. सिंह के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसिया के अधीक्षक डा. प्रवीण कुमार के दिशा निर्देश मे आर.बी.एस.के. टीमो ने जवाहर नवोदय विद्यालय मे पहुंचकर किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया। जिसका शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.पी. सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया और वहीं छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर अभिवादन किया गया जिसके बाद स्वास्थ्य टीमों का परिचय कराया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ए.पी. सिंह द्वारा विद्यालय मे पढ़ रहे छात्र छात्राओं को किशोर किशोरियों मे शारीरिक बदलाव एवं स्वास्थ्य संबन्धित जानकरी खून की कमी के होने के कारण, सहित छात्र छात्राओ को स्वस्थ रहने के लिए टिप्स आदि की जानकारी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसिया के अधीक्षक डा.प्रवीण कुमार के द्वारा छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारिया सहित छात्र/छात्राओं से स्वास्थ्य सम्बन्धित प्रशन भी पूछे। आरबीएसके टीम की चिकित्साधिकारी डा. शगुफ्ता शाहीन, डा. शिवानी, डा. मधु चक्रवती के द्वारा भी छात्र/छात्राओं को पर्सनल हईजीन, हैण्डवॉश सहित सेहतमंद रहने की टिप्स दिया गया। वहीं स्वास्थ्य सम्बन्धित क्विज कम्पटीशन जनसंख्या नियंत्रण पर डिबेट, मानसिक स्वास्थ्य पर निबन्ध एवं नशा मुक्ति के दुष्परिणाम पर पेंटिंग का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिसमें विनर छात्र—छात्राओं को मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा प्राईज वितरण किया गया। वहीं आर.के.एस.के. की को—अडिनेटर बबिता बाजपाई एवं राष्टीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डीआईसी मैंनेजर प्रतीक शाक्य भी मौजूद रहे जिनके द्वारा छात्र छात्राओं को आईरन की गोली के बारे जानकारी देते हुए मौके पर ही खिलाई गई। वहीं छात्र छात्राओं का फार्मेसिस्ट तरुण कुमार, एलटी देवी प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार अप्टोंमैट्रिस के द्वारा हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई। इस अवसर पर कालेज के वाइस प्रिंसपल ए.के सिंह द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच आयोजन का बहुत अच्छे ढंग से संचालित करवाया गया। इस मौके पर विद्यालय की स्टाफ नर्स सांध्य सिंह, डिम्पल देवी पी.ई.टी. सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










