Homeप्रतापगढ़अपर पुलिस अधीक्षक ने सम्भाली कमान

अपर पुलिस अधीक्षक ने सम्भाली कमान

अपर पुलिस अधीक्षक ने सम्भाली कमान

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह को प्रयागराज कुंभ मेला की जाम से निजात दिलाने की जिम्मेदारी मलाका चौराहे पर दी गई। गौरतलब है कि प्रयागराज महाकुंभ में जाम को देखते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई जहां पर 3 दिन रुककर लगातार मलाका चौराहे पर एएसपी पूर्वी द्वारा जाम को खुलवाया गया और श्रद्धालुओं को जलपान भी कराया गया। श्रद्धालुओं द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी की कार्यशैली की प्रशंसा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह द्वारा लगातार जनपद में भी कई ऐसे सामाजिक और जनहित के कार्य किए गए जिससे चर्चा का विषय बना रहता है और हमेशा जनता के बीच में बने रहते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read