डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर अभिषेक को यात्रा के लिये किया रवाना

डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर अभिषेक को यात्रा के लिये किया रवाना

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। शहीद सैनिकों के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए शहीद सेना सम्मान भारत साइकिल यात्रा पर देवरिया से निकले अभिषेक अपनी यात्रा के 68वें दिन हरदोई कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचे। यहां उनका स्वागत जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व मुख्य विकास अधिकारी किया। जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर उनको आगे की यात्रा के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि अभिषेक का यह जुनून सैनिकों का उत्साहवर्धन करेगा। वीर सैनिकों का यह आंतरिक समर्थन भी हमारी सेना की ताकत है। देख अपनी संपूर्ण यात्रा के दौरान कुल 47000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यह यात्रा 31 राज्य और 61 छावनी होते हुए 900 दिन में समाप्त होगी। अभिषेक अपने साथ एक टेंट लेकर चलते हैं जिसमें वह रात्रि विश्राम करते हैं। रात्रि विश्राम के लिए वह किसी की सहायता नहीं लेते हैं। कलेक्ट्रेट परिसर से उनके रवाना होने के समय जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ओपी मिश्रा के अलावा बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA