अपर आयुक्त ने चुलाहवली न्यू पीएचसी का मनरेगा किया निरीक्षण
नयी एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ
मनीष चौधरी टुंडला
टूंडला, फिरोजाबाद। चुलाहवली न्यू पीएचसी पर शुक्रवार को मनरेगा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के अपर आयुक्त योगेश कुमार द्वारा नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। शुक्रवार को मनरेगा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के अपर आयुक्त योगेश कुमार ने न्यू चुलाहवली का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड, दवाई वितरण कक्ष, लेबर रूम, लैब आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पीएचसी पर अपर आयुक्त ने मरीजों का हाल-चाल पूछा तथा चिकित्सकों को मरीजों के लिए बेहतर उपचार देने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. कृति गुप्ता, डा, मधुबाला, एसके पवार, डा. बीडी अग्रवाल, डा. अशोक, संजय शर्मा, नारायण सिंह, कार्यक्रम प्रबंधक अर्जुन सिंह, अमित कुमार, सुमित के अलावा नर्स स्टाफ मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















