963148
बिना किसी टैगिंग के पीओएस मशीन से खाद बेचने का निर्देश
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
Previous article
किसानों को उनकी भूमि के आधार पर पी0ओ0एस0 मशीन से ही उर्वरक बेची जाएगी। दस बोरी से ऊपर खाद लेने वाले कृषकों से उनकी खतौनी प्राप्त कर भूमि अभिलेख एवं बिक्री से सम्बन्धित पूर्ण विवरण बिक्री रजिस्टर में अद्यतन पूर्ण रखा जाए। कृषि अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान पर रेट,स्टाक बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि कृषकों को पी0ओ0एस0 मशीन से ही निर्धारित दर पर बिना किसी टैगिंग के उर्वरक की बिक्री के साथ ही उन्हें रसीद अवश्य उपलब्ध कराये। समस्त फुटकर व थोक उर्वरक विक्रेता उन्हीं उत्पादों का विक्रय करें जो उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 में वर्णित हो। निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री करने अथवा किसी भी उर्वरक के साथ अन्य उत्पाद की बिक्री करने वाले दुकानदार के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही की जायेगी।








