टीकाकरण में लापरवाही मिली तो कार्यवाही तय: डीएम
विशेष टीकाकरण पखवाड़ा के आयोजन के सम्बन्ध में हुई बैठक
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष टीकाकरण पखवाड़ा माह फरवरी के मिडराउन्ड समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी नवजात शिशु/बच्चा टीकाकरण से छूटने न पावे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। यदि टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतते पायी गई तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एस0एम0ओ0, डब्लु0एच0ओ0 द्वारा जनपद में पूर्ण टीकाकरण तथा सम्पूर्ण टीकाकरण के मानिटरिंग आधारित उपलब्धि पर चर्चा की गई एवं 13 फरवरी से प्रारम्भ हुये विशेष टीकाकरण पखवाड़े की उपलब्धियां व अपेक्षित सुधार पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त नियोजित सत्रों का आयोजन अवश्य कर लिया जाये। यदि किसी अपरिहार्य कारण से कोई वैक्सीनेटर उपलब्ध नही है तो उसके स्थान पर एल0एच0वी0/स्टाफ नर्स/बी0एच0डब्लु0(पु) को भी टीकाकरण हेतु प्रयोग किया जा सकता है।
विशेष परिस्थिति में सत्र को पुनर्नियोजित करते हुए एक दो दिवस में सत्र आयोजित करा लिया जाये। ए0वी0डी0 द्वारा वैक्सीन सत्र स्थल तक पहुचाई जाये। इस हेतु टीका एक्सप्रेस में ड्राइवर के अतिरिक्त एक-दो कर्मी अतिरिक्त तैनात कर दिये जाये। सभी सत्रों पर एनाफाइलैक्सिस, किट आई0ई0सी0 तथा फंक्शनल हब कटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी है। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि सभी पर्यवेक्षक सांय कालीन बैठक में टीके से छुटे हुये बच्चो का विवरण/कारण अवगत करायेगे और अपने आवंटित समस्त सत्रो का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेगे।
सभी अधीक्षक अपडेटेड ड्यू लिस्ट की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करेगे। सभी अधीक्षक सभी सत्रों पर पेरासिटामोल सिरप 125 मि0ग्रा0 प्रति 5 एम0एल0 की उपलब्धता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करेगे। प्रतिरोधी परिवारों के बच्चों का भी टीकाकरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0पी0 तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मुकेश मातनहेलिया, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरिहरपुररानी डा0 सत्य सरन, वी0सी0सी0एम0, यूनिसेफ के जनपद स्तरीय प्रतिनिधि, डब्लु0एच0ओ0 के जनपद स्तरीय प्रतिनिधि, समस्त अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











