Homeश्रावस्तीअवैध वाहनों पर कार्यवाही: जागरूकता का संदेश—यातायात पुलिस का सख्त व सकारात्मक...

अवैध वाहनों पर कार्यवाही: जागरूकता का संदेश—यातायात पुलिस का सख्त व सकारात्मक अभियान

अवैध वाहनों पर कार्यवाही: जागरूकता का संदेश—यातायात पुलिस का सख्त व सकारात्मक अभियान

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। परिवहन आयुक्त उ0प्र0 के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण यादव तथा क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अवैध व अपंजीकृत ई-रिक्शा/डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी यातायात मो0 शमीम व यातायात टीम द्वारा थाना को0 भिनगा क्षेत्रान्तर्गत दहाना तिराहा, पुरानी बाजार मोड़ आदि स्थानों पर अभियान चलाकर अवैध आटो/ई-रिक्शा एवं डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई। बाजारों में हेलमेट विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर उन्हें बीआईएस मानक वाले हेलमेट ही विक्रय करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही लव विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं के सहयोग से मोबाइल पर नहीं, सड़क पर ध्यान दीजिए एवं एक सेकंड की लापरवाही, उम्र भर का पछतावा जैसे संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। जनमानस को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने की शपथ दिलाई गई एवं यातायात जागरूकता पम्पलेट्स का वितरण किया गया। अंत में सभी को आगामी 10 मई को आयोजित लोक अदालत की जानकारी देकर लम्बित वादों एवं ई-चालानों के निस्तारण हेतु प्रेरित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read