एएनएम सेन्टर के अनुबंध की जांच करने को पहुंचे एसीएमओ
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले के एक क्षेत्र में बिना भवन निर्माण के ही एएनएम सेंटर का अनुबंध कर लिए जाने की शिकायत होने पर मामलें की जांच करने एसीएमओ नरियावा गांव पहुँचे। जहाँ पर उन्होंने शिकायकर्ता से मामलें की जानकारी ली।
बाबागंज ब्लाक के महेवा मलेशिया गांव के रहने वाले अशोक तिवारी ने सीएमओ से शिकायत किया था कि उनका एक पुत्र वीरेंद्र तिवारी नरियावा गांव में रहता है।
उनके पुत्र ने स्वास्थ्य विभाग में तैनात बीपीएम अपने सालें अमित कुमार मिश्र की सांठगांठ से बिना भवन निर्माण के ही नरियावा गांव में एएनम सेंटर का अनुबंध पत्र तैयार कर लिया है और उसी अनुबंध पत्र के आधार पर वे सरकारी धन का गबन कर रहें हैं। मामलें की गम्भीरता को देखते हुए सीएमओ ने एसीएमओ डॉ राजेश कुमार को जांच करने का आदेश दे दिया। शुक्रवार को नरियावा गांव पहुँचकर एसीएमओ ने मामलें की जांच की। इस संबंध में एसीएमओ डॉ राजेश कुमार का कहना है कि स्थल का निरीक्षण करके शिकायतकर्ता से बात की गई है। दूसरे पक्ष से भी बात करके रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












