शिवपाल का एशियन गेम्स के लिये हुआ चयन
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। ओड़िसा के भुवनेश्वर में कलिंगा स्टेडियम में हुए 62 वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चन्दौली जनपद से शिवपाल सिंह का एशियन गेम्स के लिए चयन हुआ।
स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली व खेल जगत फाउंडेशन चंदौली के महासचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि फाइनल राउंड में शिवपाल सिंह ने 81.96 मीटर भाला फेका जो नीरज चोपड़ा व रोहित यादव के साथ एशियन गेम्स जेवलिन थ्रो के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ओलम्पियन शिवपाल के चयन से प्रफुल सिंग, प्रदीप यादव, प्रदीप पहलवान व अन्य जनपदवासियों ने शुभकामनाएं दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













