स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर एबीवीपी ने निकाली शोभायात्रा

स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर एबीवीपी ने निकाली शोभायात्रा

बनवारी लाल कुशबाह
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई शिकोहाबाद द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर नगर में विवेकानंद की शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों को लोगों को जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम शिव ध्यान पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव, राष्ट्रीय सलाहकार समिति सदस्य डॉ राम कैलाश यादव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा पालीवाल इंटर कालेज से तहसील तिराहा, कटरा बाजार, रुकनपुरा, बड़ा बाजार, स्टेट बैंक होते हुए पालीवाल इंटर कॉलेज में समाप्त हुई। शोभायात्रा में लगभग सैकड़ों छात्र-छात्राएं और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं संघ के संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शोभायात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाये जिससे पूरे नगर में विवेकानंद जी का स्वरूप कि लोगों ने प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि विवेकानंद भारत देश को विश्व में अलग पहचान दी है और कहा किविवेकानंद जी के आंदोलन पर चलने का संदेश दिया। डा. राम कैलाश यादव ने कहा कि अभाविप स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में बनाती आई है तथा आजकल के युवाओं को उनके चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री विश्वेंद्र, युवा मोर्चा संजय जाट, नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, सुशील यादव, बृजेश यादव, अश्वनी माथुर, चेयरमैन अवनीश गुप्ता, सोनी शिवहरे, जितेंद्र सिंह, मोहित यादव,राजा, विशाल यादव, तेजस, रमाकांत, राहुल, पकज, विस्तारक सुजीत यादव, विनीत, अल्शिफा, शिवानी, सपना यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent