Homeराजस्थाननिजी एवं सरकारी विद्यालय के खिलाड़ियों का अधिक से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन...

निजी एवं सरकारी विद्यालय के खिलाड़ियों का अधिक से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएं: दामोदर

निजी एवं सरकारी विद्यालय के खिलाड़ियों का अधिक से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएं: दामोदर

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विश्नोदा का सीबीईओ ने किया औचक निरीक्षण
युसुफ खान
धौलपुर। जिला कलक्टर अनिल अग्रवाल के निर्देशन एवं विभागीय मंशानुरूप जिले में शिक्षा में बेहतरी के लिए सघन संबलन अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दामोदर लाल मीणा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विश्नोदा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय व्यवस्थित ढंग से संचालित होना पाया गया। उन्होंने संस्था प्रधान को समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने एवं आधार ऑथेंटिकेशन के निर्देश दिये।

उन्होंने अपनी मौजूदगी में स्टाफ को ज्ञान संकल्प पोर्टल पर दान करने की बात कही और उसी समय विद्यालय स्टाफ ने 2 हजार 500 रुपये का दान करवाया। उन्होंने अन्य विद्यालयों को भी ज्ञान संकल्प पोर्टल पर दान करके अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। सीबीईओ ने जिले के शहरी क्षेत्र में संचालित स्कूलों और समुदाय क्षेत्र के जागरूक लोगों को शहरी ओलंपिक खेलों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अपील की है। संस्था प्रधान, शिक्षक व बीएलओ व अन्य ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाएं और खेलों में भागीदारी निभाएँ। खेल व्यक्तित्व निर्माण एवं सर्वांगीण विकास में सहायक है।

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी से 31 जनवरी तक राजीव गांधी शहरी ओलंपिक 2023 का नगरपरिषद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों हेतु कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है। नगर परिषद धौलपुर के निवासी खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थी, आम खिलाड़ी एवं प्रतिभाशाली पुरुष व महिला भाग ले सकते हैं। शहरी ओलंपिक में रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा इसके लिए समस्त व्हाट्स एप्प ग्रुप पर लिंक प्रेषित कर दी गयी है। इसके लिए जनाधार का होना आवश्यक है कोई भी सामान्य महिला व पुरुष अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

नगर परिषद क्षेत्र के निजी एवं सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधान व व्यवस्थापक आगे बढ़कर रुचि दिखाएं व खिलाड़ियों का अधिक से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर धौलपुर का गौरव बढ़ाएं। लिंक http://rajolympic.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read