HomeAyodhyaअंगद टीला पर स्थापित होगी गिलहरी की मूर्ति: नृपेन्द्र मिश्र

अंगद टीला पर स्थापित होगी गिलहरी की मूर्ति: नृपेन्द्र मिश्र

अंगद टीला पर स्थापित होगी गिलहरी की मूर्ति: नृपेन्द्र मिश्र

तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। सोमवार को दो दिवसीय भवन निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि निर्माण समिति की जो जिम्मेदारी है उसे पूर्ण करने के लिए लक्ष्य रखा गया है, लगभग 9 माह शेष रह गया है। जो भी निर्माणाधीन है, वह अंतिम चरण में है। मंदिर का निर्माण जिसमें शिखर भी सम्मिलित है। पूरी आशा है। अप्रैल माह में पूरा हो जाएगा। सप्त मंदिर के बारे में अनुमान है। वह भी कार्य पूर्ण हो जाएगा‌। मूर्ति भी स्थापित हो जाएगी जो पीएफसी का कार्य है, वह पहले ही पूर्ण हो चुका है। अंगद टीला पर सुंदरीकरण पूर्ण हो चुका है। रामकथा और रामचरित मानस में गिलहरी की महत्ता से भी लोग अवगत है। जिस तरह से कुबेर टीला पर जटायु को स्थापित किया गया है, उसी प्रकार अंगद टीला पर गिलहरी की एक मूर्ति स्थापित की जाएगी। गोस्वामी तुलसीदास की मूर्ति स्थापित हो चुकी है। अप्रैल माह में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read