HomeVaranasiव्यक्ति चेतन होकर भी जड़ को पकड़ रखना चाहता है: स्वामी नरेन्द्रानन्द

व्यक्ति चेतन होकर भी जड़ को पकड़ रखना चाहता है: स्वामी नरेन्द्रानन्द

व्यक्ति चेतन होकर भी जड़ को पकड़ रखना चाहता है: स्वामी नरेन्द्रानन्द

अजय पाण्डेय/जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। ऊर्ध्वाम्नाम श्री काशी सुमेरु पीठ डुमराँव बाग कालोनी अस्सी में चातुर्मास कर रहे पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज ने अपने चातुर्मास प्रवचन में “ब्रह्म प्राप्ति के उपाय” विषय पर कहा कि ब्रह्म की प्राप्ति अप्राप्त वस्तु की प्राप्ति नहीं, अपितु नित्य प्राप्त वस्तु की अप्राप्ति के भ्रम की निवृत्ति रूप है। व्यक्ति चेतन होकर भी जड़ को पकड़ रखना चाहता है। यही चेतन के साथ जड़ की ग्रन्थि है, जिसे “चिज्जड़ ग्रन्थि” कहते हैं। यही दु:खों का कारण है। चेतन जड़ के साथ बँधना नहीं चाहता। बांधने पर दु:ख होता है। ब्रह ज्ञान इस गाँठ को खोलकर चेतना को पुनः निर्ग्रन्थ, स्वतन्त्र बना देता है।
पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने आगे कहा कि जब-तक सत्य वस्तु नहीं मिल जाती, तब-तक झूठी चीज से इंकार सम्भव नहीं है। जब तक रज्जु का ज्ञान नहीं हो जाता, तब-तक उसे सर्प समझो, माला समझो, कोई न कोई भ्रम पकड़े ही रहेगा। जीवन का उद्देश्य ब्रह्म की प्राप्ति ही होना चाहिए। फिर सब ओर समत्व हो जाता है। भीतर, बाहर ब्रह्म की ही सत्ता रह जाती है। पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने यह भी कहा कि अच्छा काम करने पर तुम अपने को पुण्यात्मा मानते हो और बुरा काम करने पर पापी किन्तु दोनों ही “अहं” प्रत्यय है। वेदान्त कहता है-तुम अपने को अहं प्रत्ययी मानकर बैठे हो, यह गलत है, यही भूल है जो अज्ञानता से सृजित हुई है। ब्यक्ति समाज की निन्दा या प्रशंसा करता है, यह ब्यक्ति के अहं का तराजू ही है।
पहले अपने घर की तो सफाई करो। गन्दे झाड़ू से घर साफ नहीं होता । इसी प्रकार गन्दे अहं से दूसरों का सुधार नहीं होता। मैं ब्राह्मण हूँ, हिन्दू हूँ, सन्यासी हूँ, आदि बोलना देहाभिमान का विलास है। यह भ्रान्ति “मैं देह हूँ” के कारण है। “मैंं जीव हूँ” यह भी भ्रान्ति है, क्योंकि किसी ने उसे देखा नहीं। सच्ची वस्तु के ज्ञान के बिना उसी में प्रतीयमान झूठी वस्तु का भ्रम निवृत्त नहीं हो सकता। रस्सी जान लेने पर ही साँप का भ्रम मिटेगा, अन्यथा नहीं। अद्वैत का ज्ञान हुए बिना द्वैत की भ्रान्ति नहीं मिटती।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read