JAUNPUR NEWS : शिव-पार्वती नृत्य ने सबका मन मोहा, सांस्कृतिक संध्या में झूमे श्रोता
अजय विश्वकर्मा/विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित अंतर्विषयक अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन के प्रथम दिवस की देर संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य और अतिथियों ने जल भरो कार्यक्रम द्वारा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम शिव तांडव की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद बीकॉम की छात्रा सौम्या राय ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। साथ ही राधा कृष्ण के नृत्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सांस्कृतिक संध्या का आयोजन डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव की देखरेख में हुआ।
बीटेक की छात्रा गरिमा ने कथक प्रस्तुत कर कार्यक्रम में अपनी एक अनोखी छाप छोड़ी। इसके बाद बिंदुसार वैभव ने अपने गिटार के जरिए अमीर खुसरो का एक फिक्शन गीत गायन कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम को और मनमोहक बनाने के लिए शिव पार्वती की नटखट जुगलबंदी ने सभागार में मौजूद सभी अतिथिगण और विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर किया। इस मौके पर प्रो. रजनीश भास्कर, डॉ. राजकुमार सोनी, डॉ. विनय वर्मा, डॉ. रसिकेश, डॉ. अनु त्यागी आदि की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










