HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पतरही बाजार में स्टूडेंट डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन

JAUNPUR NEWS : पतरही बाजार में स्टूडेंट डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन

JAUNPUR NEWS : पतरही बाजार में स्टूडेंट डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन

मैनेजमेंट गुरु ने कहा— छात्र उठा सकेंगे लाभ
कृष्णा सिंह
पतरही, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपा के पतरही बाजार औड़िहार मार्ग पर श्री माँ दुर्गा ऑटो मोबाइल्स के पास स्टूडेंट डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में आत्मसम्मान और समानता का दर्जा मिलता है। युवा वर्ग को अपनी भाषा पर संयम रखकर उच्च शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। युवा वर्ग अपनी ऊर्जा को नष्ट न करे, बल्कि शिक्षा ग्रहण में उसका उपयोग करें। इस अवसर पर चन्द्रकेश जायसवाल ग्राम प्रधान, रमेश यादव भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नागु कन्नौजिया, अनुज कुमार, सोनू कुमार, अरविंद कुमार, दीपक कुमार, विशाल चौधरी, आशुतोष सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read