डीएम की अध्यक्षता में श्रावस्ती हवाई अड्डे के लिये हवाई क्षेत्र पर्यावरण प्रबन्धन समिति की हुई बैठक
963118
डीएम की अध्यक्षता में श्रावस्ती हवाई अड्डे के लिये हवाई क्षेत्र पर्यावरण प्रबन्धन समिति की हुई बैठक
हवाई सुरक्षा के लिये उठाये जायं ठोस कदम: जिलाधिकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हवाईक्षेत्र पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक हुई जहां श्रावस्ती एयरपोर्ट पर पक्षियों एवं वन्य जीवों के कारण हवाई जहाजों की उड़ान व लैंडिंग में उत्पन्न होने वाले खतरों पर चर्चा की गई। समिति ने इस संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया और समाधान हेतु कई महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनाई। विशेष रूप से हवाई क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में अवैध बूचड़खानों से उत्पन्न मांस अवशेषों के कारण पक्षियों की बढ़ती संख्या को एक गंभीर चुनौती के रूप में चिन्हित किया गया। इसके नियंत्रण हेतु ठोस कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए हवाई सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु समयबद्ध ढंग से आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इस दिशा में जन-जागरूकता के साथ नियामक कदम भी प्रभावी ढंग से लागू किए जाएं। बैठक का समन्वय निदेशक विमानपत्तन श्रावस्ती द्वारा किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, प्रभागीय वनाधिकारी धनराज मीणा, जिला विकास अधिकारी राम समुझ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा डा0 अनीता शुक्ला, जिला पंचायती राज अधिकारी नन्दलाल, अभिहित अधिकारी सहित श्रावस्ती एयरपोर्ट से आए मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी एवं प्रचालन इंचार्ज सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।