बाबतपुर में वरूणा एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर सौंपा गया पत्रक
963142
बाबतपुर में वरूणा एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर सौंपा गया पत्रक
जितेन्द्र सिंह चौधरी बाबतपुर, वाराणसी। पिण्डरा विकास खंड के बाबतपुर कोरोना काल के शुरुआती दिनों से ही वरुणा एक्सप्रेस का ठहराव बाबतपुर रेलवे स्टेशन पर बन्द कर दिए जाने से परेशान दैनिक यात्रियों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को लखनऊ स्थित उत्तर रेलवे के प्रबंधक को पत्रक सौंपा। गत तीन वर्ष से बाबतपुर में वरुणा एक्सप्रेस के ठहराव अप व डाउन के लिए बन्द कर दिए जाने आमजन काफी दिनों से परेशान हैं।
मंगलवार को वाराणसी ग्रामीण क्षेत्रों से लखनऊ जाने वाले दैनिक यात्रियों का प्रतिनिधिमंडल डा. कमल पटेल के नेतृत्व में उत्तर रेलवे के डीआरएम लखनऊ से मिला और वरुणा एक्सप्रेस के पुनः ठहराव अप व डाउन में शुरू कराने की मांग के बाबत पत्रक सौंपा। इसी के साथ वाराणसी-लखनऊ स्पेशल शटल एक्सप्रेस के भी ठहराव की मांग किया। पत्रक देने वालों में पत्रक देने वाले लोग डा. कमल पटेल, ज्ञान प्रकाश पटेल, सुरेन्द्र वर्मा, शिवपूरण वर्मा, दिनेश चंद, रमेश गौतम, शिवधनी आदि प्रमुख रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।