पिण्डरा, वाराणसी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के सभागार में विगत 3 वर्षों से आयोजित हो रही कहानी प्रतियोगिता में चयनित प्रदेश भर के शिक्षकों का सम्मान किया गया।
इसमें वाराणसी जनपद से चार प्रतिभागी अध्यापक प्रीति त्रिवेदी, वंदना पांडेय, कमलेश पाण्डेय व अब्दुर्रहमान को निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह व संयुक्त निदेशक अजय सिंह ने उत्कृष्टता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर डायट प्राचार्य उमेश शुक्ला, बीएसए अरविंद पाठक व अध्यापकों ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।