गनपत सहाय की 5 छात्राओं का बलरामपुर चीनी मिल में हुआ चयन
963111
गनपत सहाय की 5 छात्राओं का बलरामपुर चीनी मिल में हुआ चयन
जयशंकर दूबे एडवोकेट सुल्तानपुर। गनपत सहाय पी.जी. कालेज के कृषि संकाय की पांच छात्राओं का चयन बलरामपुर चीनी मिल के लिए हुआ है। छात्राओं के कैम्पस सेलेक्शन से महाविद्यालय और परिजनों में हर्ष का माहौल है। कालेज के प्राचार्य प्रो. जयशनाथ मिश्र ने बताया कि बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड ने लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से कैंपस सलेक्शन किया जिसमें 5 छात्राएं अंतिम रूप से चयनित हुईं। छात्राओं को 3 लाख 20 हजार रुपए वार्षिक के पैकेज पर चयनित किया गया है।
चयनित प्रतिभाशाली छात्राएं श्रेया चित्रांशी, साक्षी शुक्ला, रश्मि यादव, आंचल तिवारी और शालू विश्वकर्मा को महाविद्यालय प्रबंधक डा. ओम प्रकाश पाण्डेय और प्रबन्ध समिति सदस्य आशीष पाण्डेय ने बधाई दी है। प्रबन्धक डा. पाण्डेय ने कहा कि महाविद्यालय लगातार विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा मुहैया कराने के लिए कृत संकल्प है। इसी का नतीजा है कि महाविद्यालय से प्रतिभावान विद्यार्थी निकल रहे हैं। सभी चयनित छात्राएं कृषि संकाय के विभागाध्यक्ष डा. वी.के. उपाध्याय, असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मनोज उपाध्याय एवं डा. अवधेश पांडेय के मार्गदर्शन में तैयारी कर रही थीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।