5 अक्टूबर को निकाली जायेगी महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा

5 अक्टूबर को निकाली जायेगी महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के प्रथम दिन महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाते हुए सर्वप्रथम प्रात: 8 बजे महाराजा अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन हुआ। तत्पश्चात बालक दास मंदिर पर पूजन तथा श्री अग्रसेन पुस्तकालय, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, अग्रसेन महिला महाविद्यालय तथा श्री अग्रवाल धर्मशाला एवं भंडार में हवन पूजन का कार्यक्रम हुआ। समारोह के अगले चरण में 5 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा भव्य रूप से निकल जाएगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनीष रत्न अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष में निरंतर कार्यक्रम चल रहे हैं। 6 अक्टूबर को भव्य रूप से समाज के सभी पुरुषों, महिलाओं बच्चों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष सुदर्शन दास अग्रवाल, मंत्री शशिभूषण अग्रवाल, उपमंत्री सीताराम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल, अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, प्रबंधक संजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, अमित गोयल, अर्पित अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, रितेश गोयल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA