963149
यात्रा में लगभग 400 भक्तों ने भाग लिया जो उज्जैन, गुरुग्राम, सीकर, पुणे, वडोदरा, सूरत, वाराणसी, कोलकाता सहित अन्य नगरों से पधारे थे। यात्रा के दौरान भक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि, कनक भवन, हनुमानगढ़ी आदि पावन स्थलों का दर्शन किया तथा नगर में हरिनाम संकीर्तन करते हुए भव्य कीर्तन यात्राएं निकालीं जिससे सम्पूर्ण अयोध्या हरिनाममय हो उठी।





