963196
प्रेस क्लब करिअप्पा मार्ग सिविल लाइन में दो वार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी हरिकृष्ण अरोड़ा ने बताया कि सर्वसम्मति से चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र श्रीवास्तव, सचिव जय प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, उपाध्यक्ष आदर्श शुक्ला, बीएन दास, उप सचिव अंजनी सिन्हा, प्रदीप पाठक, संरक्षक हरिकृष्ण अरोड़ा, जेपी तिवारी, कार्यसमिति सदस्य डॉ0 सुमन गुप्ता, रामकुमार सिंह, विमलेश तिवारी, उग्रसेन मिश्रा, त्रियुग नारायण तिवारी, नाथ बक्स सिंह, इंदुभूषण पांडेय, गौरव पाठक चुने गये। अंत में पत्रकारों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास तथा प्रेस क्लब के उत्थान का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों के निर्वाचित होने पर जिले के पत्रकारों, राजनीतिज्ञों ने बधाई प्रेषित किया।





