20 ग्राम स्मैक के साथ एक नफर गिरफ्तार

20 ग्राम स्मैक के साथ एक नफर गिरफ्तार

अब्दुल शाहिद
बहराइच। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी व मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 अश्वनी कुमार पाण्डेय मय पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा 22 नवम्बर समय 07.40 बजे अभियुक्त अब्दुल रसीद पुत्र मो0 शमीम निवासी सरस्वती नगर थाना रुपईडीहा को 20 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ रुपईडीहा चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 406/2023 धारा 8/21 एनडीपीसी एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त अब्दुल रसीद उपरोक्त को पेशी के लिए माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA