पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ सप्त दिवसीय रामलीला
जयशंकर दूबे
सुल्तानपुर। कादीपुर के सैदपुर कलां ग्राम सभा में 15 नवंबर से 21 नवंबर तक भगवान श्री राम के जीवन मूल्यों पर आधारित रामलीला का भव्य मंचन 22 नवंबर बुधवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। विगत 7 वर्षों से जारी यह रामलीला मंचन विभिन्न श्रद्धालुओं व राम भक्तों को प्रभु श्री रामचंद्र जी के जीवन के आदर्शों से जोड़ता आ रहा है। 15 नवंबर से शुरू हुए इस रामलीला में नारद मोह, राम-जन्म, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, वन गमन, दशरथ मरण, सीता हरण, लंका दहन, रावण वध एवं राज्याभिषेक तिलक महत्वपूर्ण आकर्षण के केंद्र रहे।
रामलीला संपन्न होने के अवसर पर श्री रामलीला समिति के संरक्षक रामदास प्रजापति के कर कमलों से रामलीला में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पात्रों व समिति के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री राजेश यादव एवं संयोजक उत्कर्ष दुबे ने सभी पात्रों, समिति के सदस्यों एवं सभी राम भक्तों को अनन्य सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम का संचालन पंकज दूबे ने किया वहीं कार्यक्रम की सम्पन्नता में रजनीश दूबे, रोहित यादव, पिंटू यादव, आनंद प्रकाश दूबे, रिशू यादव, शुभम दूबे, अनूप विश्वकर्मा, हर्ष दूबे व हर्षित तिवारी की व्यवस्थापक के रूप में विशेष भूमिका रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











