बिजली लाइन पर काम कर रहे संविदा कर्मी की करंट से गयी जान
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी/राजेश द्विवेदी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। स्थानीय नगर के माधवगंज विद्युत उपकेंद्र पर प्रातः 9 बजे के करीब शटडाउन लेकर एक संविदा विद्युत कर्मी की बढाईपुरा गांव के समीप काम करते समय करंट लगने से दुखद मौत हो गई। विद्युत करंट से घायल इस कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों से मृत्य घोषित कर दिया। बताते हैं कि संविदा कर्मी सत्यवीर सिंह यादव पुत्र नेत्रपाल सिंह 35 वर्ष निवासी नगला चैन थाना अरांव (फिरोजाबाद) नित्य की भांति अपनी ड्यूटी पर आकर विद्युत केंद्र माधवगंज में शटडाउन लेकर कार्य कर रहा था तभी उसे करंट लगा जिससे वह घायल हो गया। उसके साथी उठाकर राजकीय अस्पताल उपचार के लिए ले जहां डॉक्टरों से मृत्य घोषित कर दिया।
बताते हैं कि शिकोहाबाद में पिछले दो वर्षों में कई संविदा विद्युत कर्मियों की मौत करंट लगने से हो गयी है। शट डाउन लेने के बाद भी जनरेटर एवं इनवर्टर के करंट के वापस जाने से अब तक संविदा कर्मी घनश्याम, अर्जुन, भारत, भूपेंद्र भोले, दीपू, हरि सिंह और सत्यवीर की दुखद मौत हो गई।सत्यवीर के दो छोटे-छोटे बेटे एवं एक पुत्री है। सतवीर की मौत के बाद पूरे परिवार में हाहाकार मच गया। गांव के लोग अस्पताल पहुंचे। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भी शासन के निर्देशानुसार मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया तथा सिरसागंज के विधायक सर्वेश यादव के भाई ने भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना एवं शोक व्यक्त करते हुए शासन से मिलने वाली धनराशि को शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद थाना नसीरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














