भूमिदाता के याद में विधि—विधान के साथ लगाया गया बोर्ड
तेजस टूडे ब्यूरो
संजय तिवारी
नौहट्टा (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र के खैरवा खुर्द गाँव के उत्क्रमित विद्यालय में भूमि दानदाता स्वर्गीय सिद्धनाथ सिंह की याद में उनके नाम का बोर्ड उनके पुत्र सीताराम सिंह द्वारा लगाया गया।
भूमिदाता सिद्धनाथ सिंह के सुपौत्र श्रीराम सिंह ने बताया कि उन्नीस सौ पचास में विद्यालय खोलने के लिए 11 डिसमिल जमीन बिहार सरकार के नाम से दान में दिया गया। आज इस क्षेत्र के बच्चो को पठन—पाठन के लिए सुबिधा मिल रहा है। भूमिदाता के परिवार ने पूजा—पाठ करके बोर्ड लगवाते हुये कहा कि इस विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रुप में विभाग द्वारा किया जाय। इसके लिए वरीय अधिकारियों से भी मिलेंगे। इस अवसर पर उनके पुत्र अशोक सिंह, विनोद सिंह, प्रमोद सिंह, अरुण सिंह, सुपौत्र मुन्ना सिंह, दीपू सिंह, दारा, विक्की सहित परिवार के सभी पुरुष महिला उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













