गंगाजल लेने के लिये डाक बम का जत्था रवाना
शिवरात्रि को करेंगे बाबा का जलाभिषेक
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम गौर (मिर्जामुराद बाजार) से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोग बाबा विश्वनाथ को जल अर्पण करने के लिए डाक बम जत्थे मे शामिल हो जल लाने हेतु प्रयागराज के लिए रवाना हुए। विगत 2 वर्षों से करोना महामारी के कारण यह यात्रा बाधित थी लेकिन पुनः हालात सामान्य होने के साथ उसी श्रद्धा और जोश के साथ लोग बाबा को जल चढ़ाने हेतु निकलने लगे हैं।
वर्षों से चली आ रही परंपरा है कि डाक बम के लोग प्रयागराज से गंगाजल लेकर 24 घंटे के भीतर काशी में विराजमान बाबा विश्वनाथ को अर्पण करते हैं। डाक बम के लोग सोमवार को जल उठाकर 24 घंटे के भीतर मंगलवार को शिवरात्रि (शिवतेरश) के दिन बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















