चोलापुर के हादसे में जौनपुर के कांवरिया की हुई मौत
विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के बाजार दानगंज में देर रात किसी वाहन के धक्के से जौनपुर केराकत निवासी कांवरिया सुमारू निषाद की मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काशी विश्वनाथ में जल चढ़ाने के बाद वापस बनारस से घर लौट रहे थे।
रात दो बजे के करीब दानगंज बाजार में वाराणसी से आजमगढ़ की तरह तेज गति से जा रहे वाहन ने पीछे चल रहे सुमारू निषाद (42) निवासी एसिसुहारी केकाकत जौनपुर को टक्कर मार दी। पुलिस ने सुमारू निषाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोलापुर पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















