Jaunpur News : मनबढ़ दबंगों ने उखाड़ डाला खडंजा
प्रधान ने तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग
महराजगंज, जौनपुर। एक तरफ भारत सरकार गांव में रास्ते बिजली पानी एवं प्राथमिक सुविधाएं पहुचाने पर जोर दे रही है, क्योंकि भारत के गांवों में ही असली भारत की छवि दिखाई देती है। एक ऐसा मामला सामने आया है कि महराजगंज ब्लाक के पुरासुजान राय गांव में महज एक वर्ष पहले गांव में एक बस्ती से दूसरे बस्ती को जोड़ने के लिए खड़ंजे का निर्माण प्रधान दयानंद सरोज के माध्यम से करवाया गया था। यह रास्ता संजय बिंद के घर से होते हुए धोबी बस्ती से जवाहर लाल, स्व. मोती लाल, पत्रकार लल्लन एवं हीरा लाल के घर को जोड़ता है।
इतना ही नहीं, गांव के प्रत्येक व्यक्ति इस रास्ते का लाभ लेता था लेकिन कुछ असामाजिक प्रवित्ति के लोगों को रास नहीं आ रहा था और उसी खड़ंजे को शनिवार की रात के अंधेरे में कुछ मनबढ़ों ने सरकारी खजाने से बनाये गये खड़ंजे को उखाड़ दिया। सुबह होते ही जैसे पड़ोसियों को पता चला तो गांव के लोगों ने प्रधान को सूचना दिया। सूचना मिलते ही प्रधान ने मौके का मुआयना किया। साथ ही ग्राम प्रधान दयानंद पासी ने थाने में लिखित में अपनी शिकायत भी दर्ज करायी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















