तहसील दिवस पर 9 शिकायतों का हुआ निस्तारण
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील सिरौलीगौसपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए। निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए। समाधान दिवस के दौरान कुल 106 शिकायती पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें मौके पर 09 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। राजस्व विभाग से संबंधित 39 पत्र, पुलिस विभाग से संबंधित 10, विकास विभाग से संबंधित 19, पूर्ति विभाग से संबंधित 13, विद्युत विभाग से संबंधित 7, कृषि विभाग से संबंधित 4, अन्य विभाग से संबंधित 14 शिकायती पत्र प्रस्तुत हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार सिरौलीगौसपुर, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














