Homeरायबरेलीदिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

अनुभव शुक्ला/मो. इजराईल
सलोन, रायबरेली। प्राथमिक विद्यालय सलोन में दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें डीह, छतोह व सलोन के परिषदीय विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक इस्माइल खान ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं वरन एक चुनौती है। खेलकूद के माध्यम से बच्चों की प्रतिभाएं निखरती हैं और उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है। विशेष शिक्षक बृजेश कुमार यादव ने बताया कि तहसील स्तरीय इस प्रतियोगिता में तीनों विकास क्षेत्रो के दिव्यांग बच्चे प्रतिभाग करते हैं और विजेता बच्चों को जिला स्तर पर 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रतियोगिता में सहभागिता करायी जाती है। कुर्सी दौड़ में सलोन की निधि सिंह एवं अर्पिता क्रमशः प्रथम वह द्वितीय रही जबकि छतोह के गोविंद तीसरे स्थान पर रहे। रस्सा कसी में टीम सलोन प्रथम, 100 मीटर बाधा दौड़ में डीह के अजय एवं आशीष प्रथम व द्वितीय तथा छतोह के गोविंद तृतीय स्थान पर रहे। दृष्टिहीन बच्चों को छूकर पहचानो प्रतियोगिता में सलोन के सत्यम प्रथम तथा डीह की पुष्पा द्वितीय रही। चित्रकला प्रतियोगिता में सलोन की निधि सिंह एवं अर्पिता क्रमशः पहले व दूसरे व हंसराज तृतीय रहे। विजेता प्रतिभागियों को शिक्षक इस्माइल खान, साधना शर्मा कदीर खान व विशेष शिक्षक राकेश सिंह द्वारा पुरस्कृत कर बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर शिवनंदन वर्मा, बृजेश यादव, महेश मोदनवाल, चंद्रप्रकाश, पप्पू रमेश, असफाक जहाँ ने प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में विशेष सहयोग प्रदान किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read