HomeBihar8 ओवरलोड ट्रक को किया गया जब्त

8 ओवरलोड ट्रक को किया गया जब्त

8 ओवरलोड ट्रक को किया गया जब्त

सुनील कुमार
सासाराम, रोहतास (बिहार)। पुलिस अधीक्षक रोहतास विनित कुमार के निर्देशन में रोहतास पुलिस के द्वारा जिले में अवैध खनन, परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णत: रोकथाम लगाने हेतु जिला स्तरीय विशेष टीम का गठन किया गया है। तथा इसमें संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु निरंतर विशेष अभियान जारी है। इसी क्रम में रोहतास पुलिस के द्वारा अवैध खनन, ओवरलोडिंग के विरुद्ध में छापेमारी कर नासरीगंज थाना क्षेत्र से 8 ट्रक को जब्त किया गया।

इस संबंध में काण्ड दर्ज कर नियमानुसार अग्रतर कार्रवाई की जा रही हैं। रोहतास पुलिस के द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन तथा ओवरलोडिंग कि विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन, गिरफ्तारी, ओवर लोडिंग में जब्त वाहन को नासरीगंज थाना में रखा गया है। जिसमें उचित जुर्माना के लिए परिवहन एवं खनन विभाग को भेजा गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read