96399
तेजस टूडे ब्यूरो
Previous article
Next article
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में समापन समारोह आयोजित हुआ जहां मुख्य अतिथि सीताराम कथूरिया व विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनीता कुमारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया। स्वयंसेविकाओं ने स्वागत गीत, लक्ष्य गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर अपने विचारों से स्वयं सेविकाओं का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्या डॉ. अनीता कुमारी ने स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन करते हुए नारी सशक्तिकरण, आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता, नशा मुक्ति जैसे विषयों पर छात्राओं को विभिन्न जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी कुमारी रिंकी ने अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया एवं अपने सात दिवसीय विशेष शिविर के अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में अंजुम सहर, ज्योति सागर, नाज़नीन बेगम, सिंह सुलेखा सिंह, मणि पांडेय, गीता सागर, चित्रा कुमारी, किरन गुप्ता, सुषमा चौहान, आशा देवी, प्रमिला कटियार, संतोष यादव सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।





