16 दिसम्बर को नहर में गिरे दीपू पटवा की नहर में मिली लाश
तेजस टूडे ब्यूरो
धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
बल्दीराय, सुल्तानपुर। बीते 16 दिसम्बर को बाजार गए नहर के किनारे। लघुशंका को गए, पैर फिसलने से नहर में गिरे युवक राम सुमिरन उर्फ दीपू पटवा पुत्र महाराज दीन निवासी पीरो सरैया की लाश नहर में तैरती मिली ।ग्रामीणों की सूचना पर धनपतगंज पुलिस व लोगों की भीड़ लग गयी। लाश निकालने के बाद मृतक के परिजनों ने लाश की पहचान राम सुमिरन पटवा के रूप में किया। राम सुमिरन पटवा के तीन पुत्र हैं। माता व पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। खेती व मजदूरी ही एकमात्र सहारा था। लाश को पुलिस ने शव विच्छेदन गृह भेज दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।